फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Double-decker bus collides with canter truck on Yamuna Expressway in Mathura 20 injured

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: कैंटर से टकराई डबल डेकर बस, यात्रियों में मच गई चीखपुकार; 20 लोग घायल

Thu, 18 Jun 2026 09:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 18 Jun 2026 09:41 PM IST
सार

हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। बस में सवार सभी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 सवारियां घायल हुई हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Double-decker bus collides with canter truck on Yamuna Expressway in Mathura 20 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात नोएडा से आगरा जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। बुधवार रात दिल्ली-नोएडा से सवारियां लेकर एक डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा होते हुए बिहार जा रही थी। बस सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 82 (कस्बा सुरीर) के पास पहुंची थी तभी अचानक आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे की तेज आवाज के साथ बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बताया गया है कि बस में ज्यादातर सवारियां नींद में थीं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सुरीर थाना पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में सवार सभी सवारियों को बाहर निकाला और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 सवारियां घायल हुई हैं, जिनमें से जबलपुर निवासी अजय और सारिका बड़कडे, हिंडोरी निवासी अर्चना और अलीपुर द्वार निवासी आदित्य की हालत गंभीर है। चारों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कैंटर और बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। साथ ही घायलों के परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed