{"_id":"67dc6bea3bbdfea6b90c534b","slug":"doosare-din-mila-raadhaakund-mein-doobe-yuvak-ka-shav-mathura-news-c-29-1-mtr1013-370732-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: राधाकुंड में डूब गया था युवक, दूसरे दिन मिली लाश; मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: राधाकुंड में डूब गया था युवक, दूसरे दिन मिली लाश; मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 21 Mar 2025 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:14 PM IST
सार
राधाकुंड में स्नान के दौरान युवक डूब गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। दूसरे दिन युवक का शव मिल सका। कुंड से बाहर लाश के आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
राधाकुंड
विस्तार
मध्य प्रदेश से दोस्तों के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आया युवक बुधवार को स्नान के दौरान राधाकुंड में डूब गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गोताखोर भागीरथ कश्यप ने युवक के शव को कुंड से बाहर निकाला। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
बुधवार देर शाम तक गोताखोरों ने नाव में बैठकर लोहे के कांटे रस्सी की मदद से कुंड में डालकर युवक की तलाश की, लेकिन रात हो जाने के कारण अभियान को रोक देना पड़ा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गोताखोर भागीरथ कश्यप ने शव को बाहर निकाला।
इस दौरान युवक के परिजन राधाकुंड पर मौजूद रहे। परिजन ने बताया कि मृतक राज साहू राधाकुंड में स्नान करते समय पैर फिसल जाने के कारण गहरे जल में चला गया था। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता के अनुरोध पर शव का पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया है।