फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   doors of Prem Mandir remain closed to devotees on Holi

Mathura News: होली पर प्रेम मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
doors of Prem Mandir remain closed to devotees on Holi
वृंदावन। प्रेम मंदिर 4 मार्च को होली के दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर में ठाकुरजी रंग एवं गुलाल की होली नहीं खेलेंगे। होली पर पुजारियों द्वारा आराध्य को सिर्फ पुष्प अर्पित किए जाएंगे। मंदिर में प्रतिदिन की तरह पूजा सेवा, आरती जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्रेम मंदिर में चार मार्च को होली के दिन सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे, हालांकि अंदर प्रतिदिन की तरह पुजारियों द्वारा आराध्य श्रीराधाकृष्ण एवं श्रीसीताराम की पूजा-अर्चना, शृंगार और आरती नियमित रूप से होगी। शाम शाम साढ़े 4 बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर व्यवस्थापक अजय त्रिपाठी ने बताया कि होली पर श्रद्धालु रंग और गुलाल लेकर आते हैं, जिससे सफेद संगमरमर से बने मंदिर में गंदगी होने की आशंका रहती है। इसी कारण मंदिर प्रशासन ने होली पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद करने का निर्णय लिया है। सुबह होली हो जाने पर शाम के समय श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed