फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Don't be afraid of the police; if you have a complaint, report it immediately.

Mathura News: पुलिस से घबराए नहीं, शिकायत हो तो तुरंत बताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of the police; if you have a complaint, report it immediately.
थाने के भ्रमण कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों संग मौजूद छात्राएं।
वृंदावन। अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वृंदावन थाने का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस के कार्यों के साथ-साथ महिला संबंधी अपराधों के लिए जारी हेल्पलाइन के बारे में जाना। थाना भ्रमण कार्यक्रम में छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वृंदावन थाने का भ्रमण करने के बाद सब इंस्पेक्टर आंचल से पुलिस को लेकर कई सवाल जवाब किए। एसआई ने भी उनकी जिज्ञासाओं का बखूबी उत्तर दिया। एसआई ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार महिला संबंधी अपराधों को लेकर बेहद संजीदा है। सरकार ने कई प्रकार के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार का अपराध हो तो अब भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से बेझिझक बात कीजिए और उनको अपनी समस्या बताएं, तुरंत ही उस पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय और एसआई आंचल ने थाने की हवालात, कार्यालय, जीडी, ऑनलाइन एफआईआर करने के तरीके और रिकाॅर्ड रुम को भी दिखाया। इस दौरान वर्षा, निताशा, दीक्षा घोष और मानवी वर्मा समेत अन्य छात्राओं ने पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 1076 के बारे में जानकारी की। साथ ही साइबर ठगों से बचने के तरीके भी पुलिसकर्मियों से जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम चौबे ने बताया कि थाना भ्रमण के दौरान छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं। चूंकि छात्राओं ने अब तक थाने के बारे में सुना था, लेकिन अमर उजाला ने इस कार्यक्रम से उनके ज्ञान को बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान शिक्षिकाओं में मनीषा और सारिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed