फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dogs carrying patients' food from the wards of the district hospital

Mathura News: जिला अस्पताल के वार्डों से मरीजों का खाना ले जा रहे कुत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dogs carrying patients' food from the wards of the district hospital
मथुरा। जिला अस्पताल प्रशासन की अनदेखी से वार्डों में कुत्ते, बंदर घुसकर केवल आराम ही नहीं फरमा रहे हैं, बल्कि मरीजों का खाना भी ले जा रहे हैं। वार्डों में भर्ती छोटे बच्चों के लिए यह खतरा बने हैं। वार्डों से मरीजों का टेबल से खाना ले जाते कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का इमरजेंसी एवं सर्जिकल वार्ड का प्रवेश द्वार खुला रहने के कारण कुत्ते और बंदर घुस जाते हैं। वार्ड के पीछे के गेट से भी जानवर घुस आते हैं। कुत्ते बच्चा वार्ड, पुरुष और महिला वार्ड में बेड के बराबर रखी टेबल से मरीजों का खाना, फल और उनकी पॉलिथीन एवं कैरी बैग में रखा सामान भी ले जाते हैं। वार्डों में जानवरों से सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण अक्सर कुत्ते मुंह में सामान दबाकर बच्चा वार्ड में घूमते नजर आते हैं।
विज्ञापन

वार्ड के गेट पर बंदर बने रहते हैं, जिससे मरीजों के लिए खाने और पीने का सामान लेकर वार्ड में आने वाले तीमारदारों से सामान उनके हाथों से छीनकर ले जाते हैं। इतना ही नहीं पॉलिथीन में तीमारदारों द्वारा दवाएं लाने पर खाने की चीज समझकर बंदर छीनकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा वार्ड में कुत्ते और बंदरों के डर के कारण लोग अपने बच्चों को बेड पर छोड़कर एक पल के लिए भी सामान लेने या पानी एवं अन्य जरूरत का सामान लेने बाहर नहीं जा सकते। इनसे छोटे बच्चों को जान का भी खतरा बना है। वार्डों में तैनात स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टर लंबे समय से जानवरों के उत्पात की अनदेखी कर रहे हैं। हाल ही का वार्ड से मरीज की टेबल से कुत्ते द्वारा खाना ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वर्जन
वार्डों में कुत्ते व बंदरों के न आने देने के लिए कर्मचारियों, पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। उनके संज्ञान में अभी वायरल वीडियो नहीं आया है। यदि वार्ड में मरीजों का खाना कुत्ते ले जा रहे हैं तो जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed