फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctors’ Team Reaches Saketpur as Farmers Fall Ill During Powerhouse Protest

Mathura: सकतपुर बिजलीघर पर तीसरे दिन भी धरना जारी, किसान हुए बीमार...डॉक्टरों की टीम पहुंची

Wed, 05 Nov 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 01:40 PM IST
सार

किसानों का बिजलीघर पर धरना जारी है। इसी क्रम में बुलंदशहर और आगरा के किसान नेता भी सकतपुर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Doctors’ Team Reaches Saketpur as Farmers Fall Ill During Powerhouse Protest
किसान। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मथुरा के नौहझील में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं का गांव सकतपुर स्थित बिजलीघर पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बदलते मौसम व मच्छरों के कारण कई किसानों के बीमार होने की सूचना पर सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम धरना स्थल पर पहुंची। डॉक्टरों ने बीमार किसानों का उपचार किया और धरना स्थल के आसपास मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को भी कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। आगरा व बुलंदशहर जिलों के पदाधिकारियों ने धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, धरना विशाल रूप लेता जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के भी जल्द आने की संभावना है। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे धरने पर बैठे रहेंगे। धरने का नेतृत्व करुआ सिंह और मांट तहसील अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सूबेदार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान आगरा मंडल प्रवक्ता ललित शर्मा, मंडल प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह परिहार, तहसील प्रभारी चौधरी बच्चू सिंह, अनुशासन समिति अध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, जिला सचिव छीतरिया, जिला प्रचार मंत्री लखन सिंह चौधरी, तेजपाल सिंह, चौधरी बतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed