फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctor no medicine ... all the facilities in the district hospital

न डाक्टर न दवा...जिला अस्पताल में सारी सुविधाएं हवा

Sun, 14 May 2017 12:04 AM IST
मथुरा
मथुरा Updated Sun, 14 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Doctor no medicine ... all the facilities in the district hospital
प्रभारी मंत्री भूपेंद्र ‌सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
न डाक्टर हैं न ही दवा। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीनें बस शोपीस। जगह-जगह गंदगी। वार्ड में खड़ी हुई साइकिलें। शनिवार को प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में यही हालात मिले। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर कर लिया जाए वरना सख्त कार्रवाई होगी। पांच लोग गैरहाजिर मिले, उन पर कार्रवाई को कहा गया है। उन्होंने डाक्टरों
विज्ञापन


की कमी की समस्या को शासन के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया है। पंचायती राज्यमंत्री और मथुरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार की सुबह को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले इमरजेंसी में पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों से हाल जाना। कुछ लोगों ने दवा न मिलने की शिकायत की। एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आए लोगों ने मंत्री से कहा कि वह
विज्ञापन


पिछले दस दिन से आ रहे हैं लेकिन यहां इंजेक्शन नहीं लगाए जा रहे। इसी दौरान मंत्री ने एक वार्ड में खड़ी साइकिल की तरफ इशारा करते हुए पूछा कि क्या पार्किंग प्वाइंट है। इस पर अधिकारियों को फटकारा गया। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की मशीनें भी विधिवत रूप से काम करती नहीं पाई गईं। बताया गया कि इन मशीनों को चलाने वाला कोई एक्सपर्ट है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों की भी भारी कमी मिली। मंत्री ने सीएमओ से पूछा कि डाक्टरों की मांग क्या शासन से की गई है। इस पर सीएमओ ने कहा कि कई बार वह लिखकर शासन में भेज चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही शासन में बात करेंगे। अस्पताल में कई जगह गंदगी देखकर प्रभारी मंत्री नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि साफ सफाई को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। लिहाजा तत्काल सुधार कर लिया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed