फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor molested girl student angry relatives beat her

चिकित्सक की करतूत: बुखार की दवा लेने आई थी बीए की छात्रा, डॉक्टर ने की गंदी हरकत; हुआ जमकर हंगामा

Thu, 08 Jun 2023 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 08 Jun 2023 02:58 PM IST
सार

बीए की छात्रा जिला अस्पताल में बुखार होने पर दवा लेने के लिए आई थी। छात्रा का आरोप है कि यहां एक चिकित्सक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। 

विज्ञापन
Doctor molested girl student angry relatives beat her
जिला महिला अस्पताल, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिला अस्पताल में  आपातकालीन वार्ड में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ ने कथित तौर पर बीए की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने परिजन को बताया तो वे अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख पुलिस डॉक्टर को थाने ले आई। यहां छात्रा से पूछताछ के बाद तहरीर दर्ज की है। जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं। उधर, इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंची थी। उसने बताया कि उसे बुखार है। एक चिकित्सक के देखने के बाद जैसे ही वह नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने आपत्ति की तो चिकित्सक ने प्रतिकूल जवाब दिया। इससे वह उखड़ गई और जिला अस्पताल में ही स्थित पुलिस चौकी पर जाकर चौकी इंचार्ज विजय कुमार से शिकायत की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Crime: ऑटो में सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान! आपके सामान पर है गैंग की नजर; इस तरह देते वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने परिजनों को दी सूचना 

चौकी इंचार्ज चिकित्सक के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसी बीच छात्रा ने परिजनों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में परिजन पहुंच गए और आरोपी चिकित्सक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मामला बढ़ते देख पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। छात्रा का आरोप है कि चिकित्सक ने उसके साथ छेड़छाड की है। वहीं, चिकित्सक ने बताया कि छात्रा को कोई बीमारी नहीं थी, वह जिला अस्पताल क्यों आई नहीं मालूम। छेड़छाड़ के आरोप निराधार है। 

ये भी पढ़ें - स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकतें: पुलिस की सुस्ती से समझौते का दबाव बना रहा आरोपी शिक्षक, दहशत में पीड़ित

सीसीटीवी से होगा मामले का खुलासा 

कोतवाली प्रभारी के अनुसार उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मंदिर से लौट रही युवती से छेड़छाड़: उस्मान ने कसी अश्लील फब्तियां, नजरअंदाज करने पर भरे बाजार पकड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed