{"_id":"5e4565278ebc3ee5fe47ec28","slug":"doctor-kidnaping-matter-mathura-news-agr4292841182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के अपहरणकर्ताओं पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के अपहरणकर्ताओं पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल के अपहरण में चारों अपहरणकर्ताओं पर आईजी आगरा जोन ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आईजी ने एसपी क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। आईजी ने अपहरणकर्ताओं पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल 10 दिसंबर 2019 को रात आठ बजे महोली रोड स्थित भावना डायग्नोस्टिक सेंटर से कार से घर राधापुरम के लिए निकले। गोवर्धन चौराहे के फ्लाईओवर पर कार को टक्कर मारकर चार अपहरणकर्ताओं ने गन प्वाइंट पर लेकर डॉक्टर को अगवा कर लिया। उसके बाद ढाई घंटे तक हाईवे पर कार को दौड़ाते हुए डॉक्टर की पत्नी भावना से 52 लाख रुपये की फिरौती वसूलकर भाग खड़े हुए थे। इस मामले में डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट दर्ज न कराने का फायदा पुलिस ने उठाया। बताया जाता है कि पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़कर मोटी रकम वसूली और फिर छोड़ भी दिया।
बुधवार को थाना हाईवे में प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने सनी मलिक पुत्र देवेंद्र मलिक निवासी न्यू सैनिक कॉलोनी, कंकड़खेड़ा (मेरठ), महेश पुत्र रघुनाथ, अनूप पुत्र जगदीश निवासी कोलाहार (नौहझील) और नीतेश उर्फ रीगल पुत्र दयानंद निवासी 201/14 खंजाची बाग हुजूर, भोपाल केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि चारों अपहरणकर्ताओं पर 25-25 हजार का इनाम रखा था लेकिन बृहस्पतिवार को आईजी आगरा जोन ने चारों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।