फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   doctor beaten by nurse in chc

नर्स ने डाक्टर को चप्पलों से पीटा

Sat, 25 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 25 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
doctor beaten by nurse in chc
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पास छुट्टी मंागने गई स्टाफ नर्स ने डाक्टर की चप्पलों से पिटाई कर दी। आरोप है कि चिकित्सक ने नर्स का हाथ पकड़ लिया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई। इस हंगामे के चलते करीब तीन घंटे मरीज भटकते रहे।
विज्ञापन


बताया गया है कि शनिवार को दोपहर में मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. विमल उपाध्याय अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी स्टॉफ नर्स सुनीता छुट्टी का प्रार्थना पत्र लेकर आईं। आरोप है कि चिकित्सक ने छुट्टी देने से इंकार कर दिया और नर्स ने रिक्वेस्ट की तो बोले आखिर तुम कंप्रोमाइज क्यों नहीं करती हो।
विज्ञापन


नर्स के अनुसार चिकित्सक ने उनका हाथ भी पकड़ लिया। इस पर स्टॉफ नर्स ने चप्पल उतारकर चिकित्सक को पीटना शुरू कर दिया। यह देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इधर नर्स ने महिला हेल्पलाइन और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने में ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर घटना के विरोध में सरकारी डॉक्टरों ने एकजुट होकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मांट थाने में हंगामा किया। डाक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। इस अवसर पर डा. प्रवीन भारती, डा. आलोक सिंह, डा. सचिन कुमार, डा. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।  

भटकते रहे मरीज
चिकित्सक और नर्स के झगड़े में मरीज खासे परेशान रहे। ओपीडी तीन घंटे तक बंद रही। झगडे़ में घायल हुआ युवक सुरीर से पुलिस के साथ मेडिकल कराने आया लेकिन उसका मेडिकल नहीं हो सका। जैसवां की महिला अस्पताल में तीन घंटे तक जमीन पर ही तड़पती रही। 

स्टाफ  नर्स सुनीता संविदा पर हैं और सरकारी नियमों के अनुसार उनका छुट्टियों का कोटा पूरा हो चुका था। अधिक अवकाश नहीं दिए जा सकते। बस यही बात समझाने पर वह तैश में आ गईं और मेरे ऊपर चप्पल फेंक दी। 

- डा. विमल उपाध्याय 
चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी मांट

चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल उपाध्याय हर समय सौतेला व्यवहार करते रहे हैं। एक अन्य स्टाफ  नर्स को छुट्टियां दे रखी हैं। आज मैने छुट्टी मांगी तो मेरा हाथ पकड़ लिया। जिससें मैं आपा खो बैठी।
- सुनीता 
स्टॉफ नर्स, सीएचसी मांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed