फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   do pakshon mein hue vivaad mein phinke eent-patthar, huee botalabaajee

Mathura News: दो पक्षों में हुए विवाद में फिंके ईंट-पत्थर, हुई बोतलबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
do pakshon mein hue vivaad mein phinke eent-patthar, huee botalabaajee
कोसीकलां (मथुरा)। निकासा क्षेत्र के ईदगाह रोड पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली बात पर बवाल हो गया। दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट के साथ पथराव हुआ। बोतलबाजी से भगदड़ मच गई। करीब 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर नदीम और सैफ अली के ईदगाह रोड पर वाहन आपस में टकरा गए। जिसे लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई। झगड़े की खबर फैलते ही दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चले। बात इतने तक ही नहीं थमी। दोनों पक्षों के बीच पथराव और बोतलबाजी हुई। लोग पथराव और बोतलबाजी से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 मिनट तक ईंट व कांच की बोतलें बरसती रहीं। पुलिस निकासा की दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को इतर-बितर कर शांति व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed