फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DNA sample for SI caught in attempt to rape a woman sub inspector

Mathura: महिला दरोगा से दुष्कर्म के प्रयास में फंसे एसआई के लिए डीएनए सैंपल, सीओ गुंजन सिंह को साैंपी गई जांच

Sun, 23 Mar 2025 02:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Mar 2025 02:42 PM IST
सार

शराब के नशे में महिला दरोगा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दरोगा मोहित राणा पर शिकंजा कस गया है। आरोपी को जेल भेजने के बाद उसके डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही मामले की जांच भी महिला पुलिस अधिकारी को साैंपी गई है।

विज्ञापन
DNA sample for SI caught in attempt to rape a woman sub inspector
up police - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा में एसएसपी ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार दरोगा की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी है। विवेचना पूरी होने के बाद वह जल्दी ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेंगी।
विज्ञापन


दरअसल, मगोर्रा थाने में तैनात महिला दरोगा ने साथी दरोगा मोहित राणा पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहित ने शराब के नशे में उनके आवास में घुसकर पहले आपत्तिजनक वीडियो दिखाई। फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन


मामले में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बाद मगोर्रा पुलिस ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही निलंबन की कार्रवाई भी की गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच सीओ मांट गुंजन सिंह को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया है कि दरोगा का यह घिनौना कृत्य है। ऐसे पुलिकर्मियों को पुलिस महकमे में जगह नहीं है। महिला की शिकायत को देखते हुए एक महिला पुलिस अधिकारी को ही जांच सौंपी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


जेल में आरोपित दारोगा के लिए गए डीएनए सैंपल
एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि आरोपित उपनिरीक्षक के शनिवार को जेल से डीएनए सैंपल कराकर लैब भेजे गए हैं। अब महिला दारोगा के न्यायालय के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रकरण की सीओ मांट ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed