{"_id":"64f4c18949df9eaf77070dc6","slug":"dm-will-handle-the-charge-today-the-challenge-is-to-successfully-complete-shri-krishna-janmashtami-mathura-news-c-29-1-mtr1019-129239-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डीएम आज संभालेंगे चार्ज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सकुशल संपन्न कराना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डीएम आज संभालेंगे चार्ज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सकुशल संपन्न कराना चुनौती
Sun, 03 Sep 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। मुरादाबाद से तबादला कर मथुरा में शासन द्वारा डीएम के तौर पर तैनात किए शैलेंद्र कुमार सिंह सोमवार को चार्ज संभालेंगे। इनके सामने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सकुशल संपन्न कराना चुनौती होगी। एकाएक सभी व्यवस्थाओं को समझना और सुव्यवस्थित ढंग से उनका पालन कराना चुनौती रहेगा।
शैलेंद्र कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर 15 वर्ष पहले मथुरा में रहे थे। वह इस जिले से पूर्व से परिचित हैं। मगर, 15 साल में कई व्यवस्थाओं में बदलाव होने के साथ ही शहर का विस्तार हो गया है। जन्माष्टमी आयोजन भी साल दर साल भव्य होता जा रहा है।
हर साल लाखों श्रद्धालु बढ़ते जाते हैं। इस बार छह से दस सितंबर के बीच करीब 80 लाख श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। ऐसे में शैलेंद्र सिंह के सामने ट्रैफिक, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, कानून व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहराव, मिलावटखोरी से पार पाना बड़ी चुनौती होगी। संवाद