{"_id":"64306090b481d52a58024237","slug":"dm-raised-plastic-waste-by-becoming-a-volunteer-mathura-news-c-29-1-agr1017-55643-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्वयंसेवक बन डीएम ने उठाया प्लास्टिक वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्वयंसेवक बन डीएम ने उठाया प्लास्टिक वेस्ट
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। जिलाधिकारी पुलकित खरे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वयंसेवक की भूमिका में नजर आए। मौका था स्वच्छ गोवर्धन-हरित गोवर्धन अभियान के शुभारंभ का। स्कूली बच्चों व अफसरों को शपथ दिलाकर उन्होंने अभियान की शुरुआत की। क्षेत्र के स्कूली बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए गिरिराजजी की तलहटी (पैदल परिक्रमा मार्ग) को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद वे बच्चों के साथ स्वयंसेवक की भांति
प्लास्टिक वेस्ट उठाने में जुट गए। उनके साथ एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल, तहसीलदार अजीत कुमार, ईओ आलोक कुमार, सीओ राम मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य पूर्णिमा कौशिक, प्रधानाचार्य केशव देव शर्मा, नृत्य गोपाल दुबे, राम अचल मौर्य आदि भी जुट गए। करीब डेढ़ डेढ़ तक डीएम ने बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान में जुटे रहे। इससे पूर्व उन्होंने तलहटी स्थित चरणामृत कुंड पर डीएम व अन्य अफसरों ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान करीब सौ पौधे रोपे गए। जिलाधिकारी ने कचनार तो एसडीएम ने पीपल का पौधा रोपा। अभियान में आदर्श कामिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, दानघाटी कन्या जूनियर हाई स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज ,रतन सिंह इंटर कॉलेज, बाबू लाल महाविद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित अनेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
अभियान के तहत परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर में व्यापारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे भी तलहटी की स्वच्छता में सहयोग करने का आह्वान किया। कई प्रयोग भी बताए।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व प्रधान मुकेश कौशिक ने सड़क किनारे लगे पेयजल पाइप लाइन व कैमरा केबल पाइप से हो रही असुविधा की बात कही तो जिलाधिकारी ने सुधरवाने का आश्वासन दिया। वही भाजपा नेता हरभान सिंह व ठाकुर खुशी राम ने पेयजल पाइप समस्या व सफाई व्यवस्था की बात उठाई तो ईओ गोवर्धन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान परिक्रमा मार्ग के किनारे डस्टबिन स्टैंड लगा कर 40 डस्टबिन लगाने के कार्य का भी जिलाधिकारी ने शुभारंभ किया।