फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM had worked out a Plan B with army officers

Mathura News: सेना के अधिकारियों के साथ बनाया था डीएम ने प्लान बी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM had worked out a Plan B with army officers
वृंदावन। रुक्मिणी विहार स्थित सिद्ध विनायक होटल में लगी भीषण आग और उसमें लोगों के फंसे होने की सूचना पर डीएम मुख्य सचिव की ऑनलाइन मीटिंग को छोड़ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने होटल में फंसे लोगों को छत के रास्ते सुरक्षित निकालने के लिए एयर लिफ्ट करने का प्लान बी तैयार किया और इसके लिए सेना के अधिकारियों को बुला लिया। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दमकल कर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने पर प्लान बी का प्रयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को अग्निकांड होने पर होटल में 20 लोगों के फंसे होने की सूचना जब सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने डीएम सीपी सिंह को दी तब वे शाम के वक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ बैठक में थे। सूचना मिलते ही डीएम सीपी सिंह होटल पहुंचे और वहां फंसे 20 लोगों को बचाने के लिए प्लान बी तैयार किया। इसमें सेना की सहायता के रूप में छत के रास्ते हेलीकॉप्टर से लोगों को एयर लिफ्ट कर बाहर निकलने तैयारी कर ली गई। इसके लिए डीएम ने सेना के उच्च अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया।
विज्ञापन

प्लान बी के तहत सेना होटल में फंसे लोगों को बचाने की तैयारी में जुट गई। सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां डीएम और सेना के उच्च अधिकारियों ने एयर लिफ्ट से रेक्यू ऑपरेशन चलाने को लेकर विचार विमर्श किया लेकिन तब तक दमकल कर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed