फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM boosted the morale of employees by drinking tea

Mathura News: डीएम ने चाय पीकर बढ़ाया कर्मचारियों का मनोबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
DM boosted the morale of employees by drinking tea
मथुरा। कोसीकलां में निरीक्षण के दौरान चाय पीते हुए डीएम, एडीएम। संवाद - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने शनिवार को सुबह करीब आठ बजे एडीएम वित्त योगानंद पांडेय के साथ नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने सफाई कर्मचारियों के साथ चाय पीकर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

नंदगांव रोड पर डीएम ने अपने काफिला को रोककर एक दुकानदार द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने को कहा। वहीं अस्थायी गोशाला एवं पशु चिकित्सालय के समीप प्रतीक्षालय का निरीक्षण करते हुए भगवती रोड, सब्जी मंडी, पंजाबी बाजार, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड पहुंचे। जहां डीएम ने कुल्लड़ में चाय की चुस्की लेते हुए कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। नगर पालिका ईओ निहाल सिंह को आदेश दिए कि नगर की सफाई व्यवस्था में कोताही न बरती जाए। हर हालत में नगर को साफ सुथरा रखा जाए। कलेक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठान समय से कराते हुए निर्धारित स्थान पर डलवाया जाए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले लोगों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed