फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   disturbance in other parties due to bjp position

भाजपा के बढ़ते ग्राफ से सभी दलों में भगदड़: श्रीकांत शर्मा

Sat, 22 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 22 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
disturbance in other parties due to bjp position
राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में भाजपा की मजबूत स्थिति और बढ़ते ग्राफ को देखते हुए अन्य राजनीतिक दलों में भगदड़ मची हुई है। सभी दलों के नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में कही। वो शुक्रवार को भारत सेवा संघ के आयोजित शताब्दी समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जो जमीन से जुडे़ हुए नेता हैं उन्हें हकीकत पता है कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। सब जानते हैं कि सपा, कांग्रेस और बसपा में केवल परिवारवाद को ही प्राथमिकता दी जाती है। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है। यहां कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देकर उन्हें आगे बढ़ाया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से छुटकारा चाहती है। पिछले पंद्रह वर्षों से प्रदेश में हो रही जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने प्रदेश के विकास को रोक दिया है। प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार ही बढ़ा है। अब प्रदेश में न अपराधवाद, न जातिवाद, न भाई-भतीजावाद, न भ्रष्टाचार केवल सुशासन और विकासवाद की राजनीति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा का चेहरा सुशासन और विकास होगा। आज देश के जिन प्रांतों में भाजपा नेतृत्व की सरकार है। वहां सुशासन और विकास बहुत आगे है। अपराध न के बराबर हैं। जिसे देखते हुए प्रदेश की जनता भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।


यूपी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। जिस दिन चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में चुनाव की तिथियां घोषित करेगा उसी दिन हम भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed