फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District slips five places in high school results

Mathura News: हाई स्कूल के परिणाम में जिला पांच पायदान नीचे खिसका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
District slips five places in high school results
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर बाद जारी हो गया। जिले के 34565 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जनपद ने हाईस्कूल की ओवरआल सूची में प्रदेश में 17वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि पिछली बार 12 वां स्थान था। दोपहर करीब 1.30 बजे परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों की निगाहें बोर्ड की साइट पर टिक गईं। जैसे ही आशानुरूप परिणाम आया, मेधावी उछल पड़े और घरों में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। जनपद की मेरिट में स्थान बनाने वाले होनहारों के घर में तो खुशी का ठिकाना नहीं था। उनके माता-पिता को बधाई देने के साथ ही मिठाइयां बांटी गईं। हाईस्कूल परीक्षा में इस पर जिले के 42472 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 37493 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए और 34565 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस लिहाज से परिणाम 92.19 प्रतिशत रहा। प्रदेश में इस बार जिले का 17वां स्थान रहा है जबकि विगत वर्ष 12वां स्थान प्राप्त किया था। गत वर्ष 42944 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिनमें से 38306 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 34976 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस तरह गत वर्ष की अपेक्षा इस बार का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया।
विज्ञापन

परिणाम जारी होते ही दौड़ी खुशी की लहर

दोपहर बाद जैसे ही परिणाम जारी हुआ। परीक्षार्थियों में अपना परिणाम जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई। कुछ परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल पर तो कुछ ने साइबर कैफे जाकर अपना परिणाम देखा। जैसे ही परिणाम मनमुताबिक दिखा विद्यार्थी खुश नजर आए। उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट न आने पर कुछ परीक्षार्थी मायूस भी दिखे। काफी संख्या में परीक्षार्थी अपने विद्यालयों भी पहुंचे। उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों और माता पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिले की टॉप टेन की सूची में शामिल परीक्षार्थियों की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं था। अपने कॉलेज के विद्यार्थियों को टॉप टेन की सूची में देखकर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों में भी हर्ष की लहर दौड गई। उन्होंने टॉपर्स को विद्यालय बुलाकर माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं आसपास के लोग भी बधाई देने के लिए टॉपर्स के घर पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed