{"_id":"5790dc0d4f1c1b5633c4b6c9","slug":"district-planning-committee-meeting-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"276 करोड़ से बदलेंगे जिले की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
276 करोड़ से बदलेंगे जिले की सूरत
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला योजना समिति ने सर्वसम्मति से वर्ष 2016-17 के लिए 275 करोड़ 81 लाख की जिला योजना अनुमोदित कर दी है। इसमें 63 करोड़ 63 लाख 40 हजार रुपये का केंद्रांश भी शामिल है। यह राशि बीते साल की जिला योजना से 92 लाख रुपये अधिक है।
गुरुवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों ने प्रस्ताव रखे। इसमें पेयजल, शिक्षा, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़क मार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं आदि शामिल रहीं। योजना में गरीबी उन्मूलन, रोजगार और उत्पादकता में वृद्धि, ग्रामोन्मुखी विकास कार्य व क्षेत्रीय विषमताओं को दूर करने के उद्देश्य को पूरा कराने का समुचित प्रावधान किया गया है। शासन की प्राथमिकता के अनुसार बेसिक मिनिमम सर्विसेज प्रोग्राम प्रमुखता से शामिल किए गए हैं।
बैठक में विधायक मेें तेजपाल सिंह, प्रदीप माथुर, पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य उदत प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि पदम सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी आदि ने प्रभारी मंत्री के समक्ष सुझाव और समस्या रखीं। इसमें गेस्ट हाउस के विस्तार का प्रस्ताव भी शासन को भेजने और पौधरोपण में जनप्रतिनिधियों की भागेदारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इतना जारी हुआ बजट
पेयजल - 17.77 करोड़
ग्रामीण आवास - 23.67 करोड़
शिक्षा - 10.69 करोड़
ग्रामीण संपर्क मार्ग- 87.76 करोड़
स्वास्थ्य सेवा - 2.92 करोड़
दलित, कमजोर वर्ग - 18.17 करोड़
योजना - 21.27 करोड़
कृषि-कृषक - 7.50 करोड़
पशु पालन, दुग्ध विकास- 7.66 करोड़
पंचायतीराज - 41.84 करोड़
विकास कार्याें की गुणवत्ता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री गंभीर हैं। वे चाहते हैं कि उपलब्ध कराए धन से उच्च गुणवत्ता के साथ ऐसे कार्य किये जाएं जिनसे जनता में अच्छा संदेश जाए। ऐतिहासिक मथुरा जिले के स्वरूप को विकसित करने के लिए सभी से निष्ठा से कार्य करना चाहिए।
- दुर्गा प्रसाद यादव
प्रभारी मंत्री, मथुरा