फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District on high alert, police will be on guard at every nook and corner today

Mathura News: हाई अलर्ट पर जिला, आज चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
District on high alert, police will be on guard at every nook and corner today
मथुरा। अयोध्या के भव्य-दिव्य मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर मथुरा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी छोटे-बड़े करीब 700 मंदिरों पर पुलिस बल तैनाती के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर निगाह रखने के लिए सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ड्रोन से शहर की निगरानी का जिम्मा एसपी सिटी को सौंपा गया है। अधिकारियों द्वारा लगातार होटल, आश्रम, गेस्ट हाउस में चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन



जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं। शाही ईदगाह मस्जिद वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहां के स्थानीय निवासियों के रिश्तेदारों को जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये निगाह रखी जा रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी थानों के इंस्पेक्टरों को सख्त हिदायत है कि वह अपने-अपने इलाके के होटल, गेस्ट हाउस, सराय, आश्रम आदि में आने-जाने वालों पर निगाह रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed