फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District Magistrate visited fields to assess crop damage

Mathura News: जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर देखा फसलों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate visited fields to assess crop damage
चौमुहां। जनपद में पिछले दिनों आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने तहसील छाता और सदर के विभिन्न गांवों में खेतों के बीच जाकर वास्तविक स्थिति देखी। अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह रविवार को तहसील छाता के गांव चौमुहां और पसौली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तहसील सदर के गांव देवी आटस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चौमुहां, पसौली क्षेत्र में 50 प्रतिशत तक फसल नुकसान का आकलन किया। उधर, कुछ खेतों में बिछी गेहूं और अन्य फसलों को देखकर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद किया। किसानों ने अधिकारी के सामने आर्थिक संकट की बात रखी। जिलाधिकारी ने किसानों को ढांढस बंधाया और कहा कि संकट की घड़ी में शासन और प्रशासन आपके साथ है।
विज्ञापन

डीएम ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता और संबंधित राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि क्षति का आकलन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। सर्वे को प्राथमिकता पर रखते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। शासन द्वारा निर्धारित राहत राशि किसानों के खातों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed