फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District BJP meeting

जिला भाजपा की मीटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
District BJP meeting
मथुरा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री अर्जून राम मेघवाल मंगलवार को भाजपा कार्यलय में जिला सहकारिता और नगर निकाय की बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र से भी विकास कार्य करवाए हैं। 2017 के बाद यूपी में सबसे अधिक संख्या में प्रधानमंत्री आवास बने हैं। केंद्र सरकार की योजना में स्वच्छ भारत के तहत 11 करोड़ शौचालय पूरे देश में बने हैं। नगर निकाय क्षेत्र में भी पर्यटन को बढ़ावा केंद्र सरकार और राज्य की अहम भूमिका रही है, ताकि ब्रज के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश-विदेश से जो भी पर्यटक ब्रज के दर्शन करने आएं, उनको अपनी पुरानी संस्कृति में ढलने का भी मौका मिल सके। दावा किया कि यूपी में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, राजवीर सिंह, एसके शर्मा, चेयरमैन जिला सहकारिता ठा. मेघश्याम सिंह, विनोद चौधरी, हेमंत अग्रवाल, श्याम चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, गंभीर गुर्जर, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रजत वाल्मीकि, मल्य सिंह राठौर, ज्ञानेंद्र चौधरी, ठा.रामजीलाल मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की और संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी एवं राजू यादव ने किया। धन्यवाद जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में अभी से ही जुट जाना है-अर्जुन
केंद्रीय मंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में अभी से ही जुट जाना है। योगी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां बताकर घर-घर और गांव-गांव दस्तक दें। स्वागत करने वालों में राजेश सिंह पिंटू, हेमंत अग्रवाल, किसान नेता चौधरी नेत्रपाल सिंह, पार्षद रश्मि शर्मा, मूलचंद गर्ग, रेनूराज पाठक, दीपक गोला, चंदन आहूजा, चौधरी राजीव सिंह, विष्णु चौधरी, रामदास चतुर्वेदी, विनोद भारद्वाज, राजीव राज पाठक, दीपांकर भाटिया आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed