Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District Arya Maha Sammelan being celebrated in Balrai

Mathura News: बलरई में मनाया जा रहा जिला आर्य महासम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
District Arya Maha Sammelan being celebrated in Balrai
बलरई में जिला आर्य महासम्मेलन में मंचासीन अति​थि
रिफाइनरी। टाउनशिप क्षेत्र के गांव बलरई में आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय जिला आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हिंदूवादी संत यति नरसिंहा नंद गिरी महाराज ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह महर्षि दयानंद व स्वामी श्रद्धानंद के मार्ग पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


कहा आज हम उन महापुरुषों को भूल गए हैं, जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। संस्कार जागृति मिशन की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ. अर्चना प्रिय आर्य ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को बचाने में मातृशक्ति की भूमिका अहम है। संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि 700 सालों में 10 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर दिया गया है। अखंड भारत टुकड़ों में बंट गया और हिन्दू सोया हुआ है। आज जागने का समय आ गया है।
विज्ञापन


भजनोपदेशक भानुप्रताप, आचार्य सत्यप्रिय आर्य, सविता आर्या, लाखन सिंह आर्य, सुंदर पांचाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सुबह आचार्य विपिन बिहारी आर्य ने यज्ञ कराया। शिववर्मा आर्य, महारूप सिंह आर्य, रघुवीर सिंह आर्य, किशन आर्य, देवेंद्र पाल आर्य, स्वामी विश्वानंद, पंकज आर्य, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed