{"_id":"b7b344c981033ecbbc73e7a39cd169db","slug":"district-administration-not-doing-well-for-central-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र की योजनाओं के प्रति जिला प्रशासन लापरवाह’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र की योजनाओं के प्रति जिला प्रशासन लापरवाह’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जिला प्रशासन की उदासीनता से भाजपा नेता केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराएंगे। दो दिवसीय दौरे पर 15 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री गिर्राज सिंह मथुरा आ रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच केंद्र की योजनाओं के प्रति जागरूकता और जन सहभागिता सुनिश्चित करने का अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री दो दिन के प्रवास पर मथुरा आ रहे हैं। यहां वह जनसभा, कार्यकर्ताओं और जनता से केंद्र की योजनाओं की प्रगति जानेंगे।
गौरतलब रहे जिला भाजपा केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज है। इसकी शिकायत लंबे समय से की जा रही है। विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मथुरा आगमन पर भी जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने योजनाओं में जिला प्रशासन की रुचि न होने की ओर ध्यान आकर्षित कराया था।
विज्ञापन
इसी शिकायत पर पार्टी अध्यक्ष ने तेज तर्रार केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह का आगमन तय किया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि जिला प्रशासन जान बूझकर केंद्र की हेरिटेज सिटी, स्वदेश, प्रसाद सहित आदि योजनाओं के प्रति गंभीर नहीं है।
जनधन, दुर्घटना बीमा और जीवन ज्योति बीमा, मुद्रा बैंक योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना के प्रति बैंकों का घोर असहयोग किया जा रहा है।
केंद्रीय राज्यमंत्री का कार्यक्रम
केंद्र सरकार के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिर्राज सिंह 15 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर सड़क मार्ग द्वारा 2:00 बजे नौहझील पहुंचेंगे। यहां जनसभा में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम नौहझील में करेंगे।
16 को सुबह 9:00 बजे मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। 10:00 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुंचेंगे। 10:15 बजे 11:15 बजे तक विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर एक बजे ठाकुर देवकीनंदन के कार्यक्रम में भाग लेंगे।