{"_id":"69f64e4c20ebf85ae50bc824","slug":"dispute-over-witchcraft-led-couple-and-son-beaten-mathura-news-c-369-1-mt11019-145699-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टोने टोटके के चक्कर में विवाद, दंपती और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टोने टोटके के चक्कर में विवाद, दंपती और बेटे को पीटा
विज्ञापन
फरह। टोना टोटका का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। पड़ोसियों ने दंपती और उनके नाबालिग बेटे को लोहे की रॉड से जमकर पीटा। इसके बाद जब पीड़ित थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मामला फरह क्षेत्र के कस्बा ओल का है। अब्बास रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रहते हैं। अब्बास ने बताया कि उसके पड़ोसी इस्लाम की पत्नी जहीरा आए दिन उसके घर में टोना टोटका वाली वस्तुएं फेंकती रहती है। कई बार मना किया लेकिन वह लड़ने पर उतारू हो जाती है। 20 अप्रैल को जब अब्बास काम करने बाहर गए थे।
आरोप है कि इस्लाम ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर उनकी पत्नी और नाबालिग बेटे को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। छत से भी ईंटें भी फेंकीं। किसी तरह से पत्नी और बेटे ने अपनी जान बचाई। हालांकि घायल बेटा बेहोश हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि थाने पर शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की। अब्बास ने फिर मामले की शिकायत एसएसपी ने की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर फरह पुलिस ने ओल निवासी इस्लाम, शहजाद, शाहरुख और जहीरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।