फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute over playing Holi, sticks and sticks went

होली खेलने पर विवाद, चले लाठी-डंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute over playing Holi, sticks and sticks went
मथुरा। थाना हाईवे के सलेमपुर रोड स्थित बैकुंठ बिहार कॉलोनी में होली खेलने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसे गंभीर अवस्था में गोवर्धन चौराहा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर कॉलोनी में होली खेलने को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए, जिसमें गाली-गलौज के बाद दोनों के बीच संघर्ष बढ़ता गया और लाठी-डंडे चलने से हड़कंप मच गया। इसी दौरान एक पक्ष की फायरिंग में कॉलोनी का सूरज नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के उपद्रवी मौके से भाग चुके थे।
विज्ञापन

इस संबंध में किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। युवक की दशा गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed