फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute over marriage function in bankebihari temple

बांकेबिहारी मंदिर में शादी के आयोजन पर विवाद

Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
dispute over marriage function in bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर में शादी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में सोमवार को शादी समारोह के आयोजन से विवाद खड़ा हो गया है। कुछ सेवायत इसे मंदिर की प्राचीन परंपरा के साथ खिलवाड़ मान रहे हैं, वहीं कुछ ने बोलने से ही इनकार कर दिया। मंदिर प्रबंध का कहना है कि उन्होंने मामले से मथुरा मुंसिफ और बांके बिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी को अवगत करा दिया है। अब आगे फैसला प्रबंधन को लेना है। 
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों के अनुसार सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद होने के बाद दोपहर में एक सेवायत गोस्वामी ने अपने यजमान के पुत्र का विवाह मंदिर प्रांगण में रखवाया। इसके लिए मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। मंदिर के जगमोहन के सामने चौक में मंडप सजा। यहां वर-वधू के परिवारीजन बैठे और मंदिर के कुछ गोस्वामी भी समारोह में शामिल हुए। विवाह की रस्म अदायगी कीं गईं और गर्भगृह के सामने ही वर-वधू ने एक दूसरे को माला पहनाई और सात फेरे लिए। 
विज्ञापन


विवाह संपन्न होने के बाद शाम को मंदिर में यह आयोजन चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार शाम को सेवायतों के एक पक्ष ने इसे मंदिर की परंपरा के साथ खिलवाड़ बताते हुए विवाह संबंधी फोटो मीडिया को उपलब्ध करा दिए। इसके बाद इस विवाह पर भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के शयन भोग सेवाधिकारी अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि विवाह का यह आयोजन मंदिर की प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में मथुरा मुंसिफ और प्रबंध कमेटी को अवगत करा दिया है। 



हाईकोर्ट के आदेश के बाद कमेटी के अधिकार सीज हो चुके हैं। हम इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते। लेकिन, यह आयोजन मंदिर की परंपराओं के विपरीत है। मंदिर दर्शन के लिए है, न कि विवाह समारोह कराने के लिए। 
- नंदकिशोर उपमन्यु 
अध्यक्ष, बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed