फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute over fake ticket

नकली टिकट पर यात्रियों ने हंगामा

Sat, 23 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
dispute over fake ticket
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी रोडवेज की बस में दो तरह की टिकट मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बताया गया है कि मशीन खराब होने के कारण ओवर प्रिंट दे रही थी, जिससे यात्रियों में नकली टिकट होने की अफवाह फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।  

शुक्रवार को सुबह मथुरा से अलीगढ़ की ओर जा रही यूपी रोडवेज की अलीगढ़ डिपो बस को चालक कुशल पाल सिंह चला रहे थे। परिचालक संजीव कुमार टिकट काट रहे थे। इस दौरान यात्रियों ने देखा कि किसी टिकट पर परिवहन निगम का मोनोग्राम नहीं छपा है तो उन्हें नकली टिकट होने की आशंका हुई। इस पर परिचालक से सवारियों की कहासुनी हो गई। सवारियों ने बस में हंगामा काटा और बिचपुरी के समीप बस को रुकवा लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर राया थाना प्रभारी संजीव कुमार तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। सूचना परिवहन निगम के अधिकारियों को दी। थोड़ी देर बाद ही वह मौके पर आ गए। टिकट देखने पर पता चला की मशीन में गड़बड़ी होने के कारण टिकट ओवर प्रिंट निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे प्रिंट ठीक प्रकार से नहीं छपने के कारण नकली प्रतीत हो रही है। एटीआई रघुराज सिंह ने बताया कि नकली टिकट का कोई मामला नहीं है। मशीन की गड़बड़ी और परिचालक की लापरवाही सामने आई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। मामले की जांच होगी। इसके बाद बस को आगे रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed