फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute in branch of bank in mathura

मां के गिर जाने पर सिपाही ने किया बैंक में हंगामा

Thu, 12 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 12 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
dispute in branch of bank in mathura
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बरारी की एक बैंक शाखा में मां के साथ रुपये निकालने गए सिपाही और उसके भाई ने मां के गिर जाने पर बैंक कर्मियों से अभद्रता कर दी। मामले की सूचना पर पहुंचे पुलिस पिकेट के सिपाहियों से भी धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन

 
गांव धाना तेजा निवासी उत्तम सिंह का पुत्र देवराज केंद्रीय पुलिस में सिपाही हैं। बुधवार को दोपहर तीन बजे वे अपनी मां सफेदी देवी (70) और भाई नरेश के साथ गांव बरारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में दो लाख रुपये निक ालने गए थे।
विज्ञापन


मां के हस्ताक्षर मिलान न होने पर बैंककर्मी ने सफेदी देवी को दोबारा हस्ताक्षर कराने के लिए अपनी टेबल पर बुलाया। इस दौरान सफेदी देवी गिर गई और उनके चोट आ गई। इससे देवराज और नरेश आपा खो बैठे और बैंक में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि फाइलें फेंक दी और बैंक कर्मियों से अभद्रता की। इस पर बैंक कर्मी सुनील कुमार और अरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बरारी पुलिस पिकेट के सिपाही बैंक पहुंचे और दोनों युवकों उनसे भी धक्का मुक्की की। सूचना पर रिफाइनरी पुलिस और सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी मौके पर पहुंच गई थीं।


पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और सफेदी देवी को दो लाख रुपये उनके खाते से दिलाए। इस मामले में बैंक के फील्ड ऑफिसर सुनील कुमार ने रिफाइनरी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed