फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute erupts between Irrigation and Power Departments over bridge construction work on Jaint Minor canal.

Mathura News: जैंत माइनर पर पुल निर्माण के कार्य को लेकर सिंचाई एवं बिजली विभाग में ठनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dispute erupts between Irrigation and Power Departments over bridge construction work on Jaint Minor canal.
वृंदावन। जैंत माइनर पर सिंचाई विभाग द्वारा पुल बनाने के दौरान पिछले तीन दिन से की गई खुदाई से विद्युत हाईटेंशन लाइन का खंभा हवा में झूल गया। लाइन में बस्ट हो गया। इससे दो बिजलीघरों के हजारों उपभोक्ताओं की दो घंटे बिजली गुल रही। बिजली विभाग में इसे लेकर खलबली मच गई। वहीं सिंचाई विभाग ने पुल निर्माण के कार्य शुरु कराने से पहले विभाग को पत्र भेजने और ऑनलाइन कार्य की जानकारी देने के बावजूद अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर बिजली और सिंचाई विभाग आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की आझई के समीप से शुरू होकर छह किलोमीटर लंबी जैत माइनर रामताल रोड से होकर जैंत नाले में मिल रही है। सिंचाई विभाग द्वारा जैंत माइनर पर प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य तीन दिन पहले शुरू किया है। इसमें पुल निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने खुदाई की है। इस दौरान बिजली विभाग द्वारा लगाए गए 33केवीए क्षमता की हाईटेंशन लाइन की एक पोल के नीचे मिट्टी हट जाने वह हवा में झूल गया। वहीं चंद्रोदय मंदिर के पीछे लाइन बस्ट हो गई। इससे रुक्मिणी विहार एवं चैतन्य विहार की बिजली घर की दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए। इसे लेकर बिजली विभाग के एसडीओ संजीव वाष्र्णेय ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा।
विज्ञापन




बिजली विभाग के वृंदावन एक्सईएन अनिल कुमार कपिल ने बताया कि सिंचाई विभाग ने खुदाई कर बिजली विभाग की हाईटेंशन लाइन के आठ खंभो के नीचे से खाली कर दिया है। जिससे वह गिरासू हैं। कभी भी गिर सकते हैं। इनमें से एक पोल हवा में झूल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सिंचाई विभाग में उनके पेालों को सुरक्षित नहीं किया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्हें एक दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिंचाई विभाग के जेई पवन माधव उपाध्याय ने बताया कि बिजली विभाग ने बिना सिंचाई विभाग की अनुमति के लिए पोल लगा दिए। जमीन में बिजली की केबलों का जाल बिछा दिया है। जिसकी विभाग को सूचना नहीं दी गई है। इससे विभाग को बिछाई गई भूमिगत केबलों की जानकारी नहीं है। जबकि सिंचाई विभाग द्वारा माइनर पर कलवर्ट पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तीन दिनों से खुदाई का कार्य चल रहा है। कार्य शुरु होने से पहले पांच फरवरी को बिजली विभाग को पत्र भेजकर सूचना दी गई। ऑन लाइन भी संपर्क किया गया है। इसके बावजूद बिजली विभाग सिंचाई विभाग के सूचना की अनदेखी कर रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें नोटिस देने के साथ ही विधिक कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed