फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute among Kanwariyas over 'Dak Kanwar'; Kanwar damaged

Mathura News: डाक कांवड़ को लेकर कांवड़ियों में विवाद, कांवड़ खंडित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dispute among Kanwariyas over 'Dak Kanwar'; Kanwar damaged
सौंख। रामघाट से डाक कांवड़ लेकर सौंख आ रहे कांवड़ियों में सोमवार को दौड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दो कांवड़ियों में खींचतान हुई और एक कांवड़िया ने गुस्से में डाक कांवड़ को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। कांवड़ गिरने से खंडित हो गई। बाद में वरिष्ठ कांवड़ियों की मौजूदगी में दोबारा रामघाट से गंगाजल लाकर राम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। शाम को कांवड़ फेंकने और बाद में हुए विवाद का मामला पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे के पुन्ना थोक से करीब 50 कांवड़िया तीसरी बार डाक कांवड़ लेने रामघाट गए थे। रविवार देर रात डाक कांवड़ लेकर सौंख के लिए दौड़ शुरू हुई। पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने डाक कांवड़ लेकर दौड़ लगाकर शुभारंभ किया और अन्य कांवड़ियों ने भोले के जयकारे लगाए। सोमवार सुबह करीब नौ बजे सौंख-मथुरा मार्ग पर गांव मल्हू के समीप कांवड़िया पहुंचे। कस्बे में कांवड़ियों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा की तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे कांवड़ियों और दूसरे कांवड़ियों में कस्बे में दौड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक डाक कांवड़ को लेकर खींचतान होती रही। इसी बीच एक कांवड़िया ने उसे सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। कांवड़ खंडित होने से कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आगे चल रहे वरिष्ठ कांवड़िया मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वरिष्ठ कांवड़िया कार से दोपहर करीब 12 बजे दोबारा रामघाट पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना कर डाक कांवड़ में गंगाजल भरा और उसे कार से सौंख लाया गया। कस्बे की परिक्रमा के बाद मुख्य बाजार स्थित राम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इसके बाद कांवड़िया अपने घर चले गए।

कांवड़ियों में शामिल नगर पंचायत सभासद संतोष चौधरी के घर लौटते समय दामोदर गली में एक कांवड़िया और उसके परिजनों द्वारा गाली-गलौज कर झगड़ा करने का आरोप है। मामला पुलिस चौकी पहुंच गया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डाक कांवड़ को लेकर दो कांवड़ियों में विवाद हुआ था और एक कांवड़िया ने कांवड़ सड़क किनारे फेंक दी थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed