फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Discussions were held on the nine goddesses' ceremonial decorations and worship of the goddess.

Mathura News: नौ देवी रूपा सज्जा व देवी आराधना पर हुई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Discussions were held on the nine goddesses' ceremonial decorations and worship of the goddess.
वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी
वृंदावन। वृंदावन शोध संस्थान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नौ देवी रूप सज्जा, ब्रज संस्कृति में देवी आराधना विषयक परिचर्चा, देवी लोक गीत गायन एवं नृत्य प्रस्तुति जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर हुई। इसके बाद आयोजित परिचर्चा में विद्वानों ने ब्रज क्षेत्र में देवी उपासना की समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला। डाॅ. चंद्रप्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि 51 शक्ति पीठों में से एक कात्यायनी शक्तिपीठ वृंदावन में स्थित है, जहां देवी दुर्गा की श्रीकृष्ण की बहन के रूप में आराधना होती है। श्रीराधा ने स्वयं कात्यायनी देवी की पूजा की थी। योगी अनुराग ने अपने वक्तव्य में कहा कि ब्रज में वैदिक काल से ही देवी उपासना प्रचलित रही है।
विज्ञापन

पं. उदयन शर्मा ने दुर्गा सप्तशती एवं अन्य ग्रंथों के उदाहरणों से ब्रज में देवी उपासना की परंपरा को रेखांकित किया। वरिष्ठ उद्योगपति महेश खंडेलवाल ने वर्तमान समय में देवी उपासना को आवश्यक बताया। संस्थान के निदेशक डाॅ. राजीव द्विवेदी ने कहा कि बालिकाओं के लिए सुरक्षित समाज की रचना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का समन्वय ब्रज संस्कृति संग्रहालय की क्यूरेटर ममता कुमारी एवं संचालन डाॅ. राजेश शर्मा ने किया। नौ देवियों की रूप सज्जा में प्रिया झा, प्राची सोलंकी, मुस्कान गौतम, भावना सिंह, वैष्णवी, प्रतिज्ञा चौहान, संध्या शर्मा, गोपिका एवं ऊषा ने भाग लिया। रवि प्रकाश पांडेय, पवन कुमार, विकास शर्मा, प्रीति शर्मा, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed