फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   direct bus service for ayodhyaya from mathura

कान्हा की नगरी से अयोध्या के लिए अब सीधी बस

Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
direct bus service for ayodhyaya from mathura
डबल डेकर बस सेवा - फोटो : amarujala
कृष्ण जन्मभूमि को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से जोड़ने के लिए रेपिड लाइन एक्सप्रेस सेवा शुक्रवार को आखिरकार शुरू हो गई। सेवा का गुरुवार को ही शुभारंभ होना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका और शुक्रवार की सुबह आठ बजे बस अयोध्या के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


प्रदेश की दो बड़ी धर्मनगरियों को जोड़ने के लिए शुरू हुई बस सेवा का प्रचार न होने के चलते शुक्रवार की सुबह यहां से एक भी यात्री सीधे अयोध्या के लिए नहीं मिला। हालांकि बस में आगरा और अन्य स्थानों के लिए कुल 25 यात्री सवार हुए। 
विज्ञापन



अभी पुरानी, शीघ्र चलेगी नई बस
स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या के लिए फिलहाल पुरानी बस को नया कलेवर देकर चलाया जा रहा है। शीघ्र ही जनपद को नई बसें मिलने वाली हैं। इसके बाद नई बस को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।  गुरुवार की सुबह बस के रवाना नहीं होने का कारण हालांकि तकनीकी खराबी बताया गया और बस को अयोध्या के स्थान पर लखनऊ के लिए रवाना किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed