{"_id":"57235fd44f1c1bd516a915a2","slug":"direct-bus-service-for-ayodhyaya-from-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी से अयोध्या के लिए अब सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी से अयोध्या के लिए अब सीधी बस
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डबल डेकर बस सेवा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्ण जन्मभूमि को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से जोड़ने के लिए रेपिड लाइन एक्सप्रेस सेवा शुक्रवार को आखिरकार शुरू हो गई। सेवा का गुरुवार को ही शुभारंभ होना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका और शुक्रवार की सुबह आठ बजे बस अयोध्या के लिए रवाना हुई।
प्रदेश की दो बड़ी धर्मनगरियों को जोड़ने के लिए शुरू हुई बस सेवा का प्रचार न होने के चलते शुक्रवार की सुबह यहां से एक भी यात्री सीधे अयोध्या के लिए नहीं मिला। हालांकि बस में आगरा और अन्य स्थानों के लिए कुल 25 यात्री सवार हुए।
अभी पुरानी, शीघ्र चलेगी नई बस
स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या के लिए फिलहाल पुरानी बस को नया कलेवर देकर चलाया जा रहा है। शीघ्र ही जनपद को नई बसें मिलने वाली हैं। इसके बाद नई बस को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। गुरुवार की सुबह बस के रवाना नहीं होने का कारण हालांकि तकनीकी खराबी बताया गया और बस को अयोध्या के स्थान पर लखनऊ के लिए रवाना किया गया था।