फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DIOS was threatened with death for the transfer of his teacher wife

UP: पत्नी का स्थानांतरण कर दो...नहीं तो जान से मार दूंगा, डीआईओएस को दी धमकी; पुलिस ने सिखाया ऐसे सबक

Wed, 05 Feb 2025 05:37 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Feb 2025 05:37 PM IST
सार

युवक ने फोन पर डीआईओएस को शिक्षिका पत्नी का स्थानांतरण करने के लिए कहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
DIOS was threatened with death for the transfer of his teacher wife
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष का पीए बताकर जिला विद्यालय निरीक्षक को फोन कर धमकी दी। धमकी देने वाले को बुधवार की सुबह सदर पुलिस ने ईगल ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष के निजी सहायक गांव बाद निवासी बसंत लाल शर्मा ने मंगलवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह को उनके नाम पर धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


फोन करने वाला व्यक्ति खुद को तीर्थ विकास परिषद का पीए बताकर स्वयं की शिक्षिका पत्नी का स्थानांतरण कराना चाहता है। स्थानांतरण न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीएसए ने इसकी जानकारी उन्हें दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद बसंत लाल शर्मा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार की सुबह सिविल लाइन्स, राजीव भवन के सामने निवासी श्याम नरेश शर्मा को ईगल ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस फोन से धमकी दी गई थी वह फोन भी बरामद कर लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed