{"_id":"620015c401281830a35bc0b4","slug":"dimple-yadav-reached-the-shelter-of-akur-banke-bihari-mathura-news-mtr51284572","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंची डिंपल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंची डिंपल यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। चुनाव का मौसम चल रहा है, ऐसे में सभी दल एक ओर तो मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं, दूसरी ओर धर्म एवं अध्यात्म का सहारा भी लिया जा रहा है। इसी शृंखला में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी धर्म और अध्यात्म की राह पर हैं। उनका मंदिर-मंदिर दर्शन और पूजा का दौर चल रहा है।
इसी कड़ी में डिंपल यादव रविवार को जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की शरण में पहुंची। मंदिर पहुंचने पर सेवायत गोपी गोस्वामी के आचार्य में उन्होंने विधिवत पूजन किया। बिना प्रोटोकॉल के मंदिर पहुंची डिंपल यादव भक्ति में डूबी नजर आई। डिंपल ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने थाली में सतिया बनाया और सिर पर रख कर ठाकुर जी के श्री चरणों में अर्पित किया। इसके बाद दीपक प्रज्वलित कर ठाकुर बांकेबिहारी ही आरती उतारी। हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर ठाकुरजी से प्रदेश में सपा की सरकार बनने की मनौती मांगी।
मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी एवं श्री नाथ गोस्वामी ने डिंपल यादव को ठाकुर जी का अंग वस्त्र एवं प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। डिंपल के साथ राज लक्ष्मी यादव भी थीं। इससे पहले डिंपल सीधे वरिष्ठ पत्रकार व द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण के आवास भजन कुटीर पहुंची। जहां विश्राम करके वे अपने दल के साथ बिहारी जी के दर्शन करने गयीं। इधर,डिंपल वृंदावन पहुंचने पर सपा के कार्यकर्ता बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए। सपा नेता सुजीत वार्ष्णेंय, दीपक गोयल, छोटू ठाकुर और अंकित वार्ष्णेंय ने डिंपल यादव को ठाकुरजी की छवि भेंट की।