{"_id":"6910f603f29cbc28170b5357","slug":"digs-pair-wins-hit-fit-badminton-tournament-mathura-news-c-369-1-mt11002-138412-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हिट एंड फिट बैडमिंटन टूर्नामेंट में डीआईजी की जोड़ी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हिट एंड फिट बैडमिंटन टूर्नामेंट में डीआईजी की जोड़ी ने मारी बाजी
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी डीआईजी शैलेश कुमार पांडे एवं कृष्णा सिंह को सम्मानित करते
मथुरा। राइफल क्लब में हुए हिट एंड फिट बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और कृष्णा सिंह (जिमी) की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने जिला कमांडेंट होमगार्ड शैलेंद्र प्रताप सिंह और परंतप (पारस) भारद्वाज की जोड़ी को 2-1 से पराजित किया।
मुकाबले में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह व रविकांत की जोड़ी ने मनोज बंसल और सुशील कुमार चतुर्वेदी को हराया। डीआईजी शैलेश पांडेय को चौथी बार यह खिताब जीतने पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। दो दिन चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
टूर्नामेंट के आयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि खेलों से व्यक्ति के जीवन में आनंद और ऊर्जा आती है। डीआईजी शैलेश पांडेय अपने शानदार खेल और कार्यशैली से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसएसपी श्लोक कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एडीएम नगर योगानंद पांडे, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, नीरज गर्ग, मनोज बंसल, सुशील कुमार चतुर्वेदी, राकेश मित्तल, रविकांत, सतवीर सिंह, सुभाष सैनी, राकेश सारस्वत समेत अन्य अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।