फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dhoopbatti and Agarbatti will be made from the flowers of Ladli Ji temple

Mathura News: लाडली जी मंदिर के फूलों से बनेगी धूपबत्ती और अगरबत्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dhoopbatti and Agarbatti will be made from the flowers of Ladli Ji temple
बरसाना। नगर पंचायत बरसाना गांव ऊंचागांव में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े की प्रोसेसिंग कर निस्तारित किया जाता है।
विज्ञापन


शीघ्र ही यहां लाडलीजी मंदिर से निकलने वाली फूल-मालाओं से धूपबत्ती व अगरबत्ती बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे पंचायत की आय में वृद्धि होगी। नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेई के साथ सेंटर का निरीक्षण किया। शर्मा ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत को विशेष गाड़ी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


इससे डोर टू डोर कूड़े का संग्रहण किया जाता है। इसमें सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग बॉक्स बने हैं। सेंटर पर गीले कचरे से खाद बनाई जाती है, जबकि सूखे कचरे से ठोस अपशिष्ट लोहा, प्लास्टिक, कांच आदि को कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग कर मशीनों के माध्यम से निस्तारित किया जाता है। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत के 17 वार्डों में प्रतिदिन करीब पांच से आठ ट्राॅली कूड़ा निकलता है। इसे एमआरएफ सेंटर लाकर निस्तारित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed