फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dhanteras celebration in mathura today

अमृत बेला में करें खरीदारी, प्रदोष बेला में पूजें कुबेर

Thu, 27 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 27 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
dhanteras celebration in mathura today
हस्त नक्षत्र में मनेगी धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
पांच दिवसीय दीप महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ हो जाएगी। खरीदारी के उत्सव के लिए बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। महोत्सव में शुभ मुहूर्त देखकर लोग खरीदारी तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन आप अपनी क्रय शक्ति के अनुसार खरीदारी करें। महालक्ष्मी आप पर वर्ष भर मेहरबान रहेंगी। ज्योतिष के गणित की ये सूक्ति शुक्रवार को बाजार में रौनक बिखेरेगी। कारोबारी उत्साहित भी हैं और मांग के अनुसार तैयार भी हैं। ग्राहकों का इंतजार भी आज समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


धनतेरस पर सुबह सात बजे से अमृत और चरबेला लग रही है। इस अवधि में दोपहिया और चौपहिया वाहन की खरीद शुभ रहेगी। ये बेला शाम तक रहेगी। इसके अलावा दोपहर 12:05 बजे से शुभ बेला रहेगी। ये बेला शाम 6:39 बजे तक है। इस अवधि में सोने-चांदी के आभूषण, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम सहित सभी प्रकार की खरीद शुभ रहेगी। प्रदोष बेला में (सायं) कुबेर जी की पूजा-अर्चना से महालक्ष्मी की कृपा वर्ष भर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश, खील, बताशे, चांदी के बर्तन, वस्त्र आदि की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस दिन हस्त नक्षत्र धनतेरस की महिमा को और बढ़ा रहा है। इस दिन अपनी क्रय शक्ति के अनुसार खरीदारी करने से महालक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। 

शहर में आएंगी 400 नई कारें
धनतेरस के दिन वाहनों की खरीद का प्रचलन परंपरागत है। मथुरा में इस बार चार सौ परिवार नई कार में सवार होंगे। धनतेरस पर वाहन की डिलीवरी के लिए पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है। इस बार ये कारोबार 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा। 


इलेक्ट्र्रॉनिक आइटम का बाजार भी गर्म
इलेक्ट्रॉनिक आयटमों को लेकर भी बाजार में खासा क्रेज है। धनतेरस के दिन इन आयटमों की खरीद को लेकर भी लोग उत्साहित है। शहर में पांच बड़े डिस्ट्रीब्यूटर और 100 से अधिक दुकानों पर ये कारोबार तीन करोड़ का आंकड़ा छू लेता है। धनतेरस के दिन ही करीब 5 किलो सोना और 300 किलो चांदी के बर्तन, आभूषणों का कारोबार हो जाता है। धनतेरस के दिन चांदी के लक्ष्मी गणेश, हटरी और चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed