फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dhaba operator beaten up for refusing to serve alcohol

Mathura News: ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर संचालक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator beaten up for refusing to serve alcohol
मथुरा। मथुरा-अगरा हाईवे पर स्थित ढाबे पर शराब पीने से रोकने पर दो लोगों ने ढाबा संचालक की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित हरिओम ने बताया है कि मथुरा-आगरा हाईवे किनारे उनका सैनिक फैमिली ढाबा है। बृहस्पतिवार रात को दो लोग ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके थे। खाने के साथ ही शराब पीने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने ढाबे पर शराब पीने से रोका तो विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद रात 11:30 बजे आरोपी तीन अन्य साथियों को लेकर लाठी-डंडों के साथ ढाबे पर पहुंच गए। फिर से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने रांची बागर व कोयला अलीपुर के रहने वाले 5 के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed