फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dhaba and restaurant operators on the highway do not have NOC

Mathura News: राजमार्ग पर ढाबे एवं रेस्तरां संचालकों के पास नहीं है एनओसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dhaba and restaurant operators on the highway do not have NOC
कोसीकलां। हाईवे किनारे संचालित रेस्तरां एवं ढाबा संचालकों के पास राजमार्ग प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। जिसका खुलासा अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीमों की जांच में हुआ है। अभियान के दौरान उपजे विवाद के बाद प्राधिकरण सख्त हो गया है। उधर, बड़े नुकसान के डर के चलते तमाम होटल, ढाबा एवं रेस्तरां संचालकों ने प्राधिकरण से एनओसी लेने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


दरअसल बाॅर्डर से लेकर मथुरा तक हाईवे किनारे तमाम होटल, ढाबे एवं रेस्तरां बने हैं, जिसमें प्राधिकरण ने 46 को चिन्हित किया है। राजमार्ग प्राधिकरण की टीमों के अनुसार इनमें से कुछेक को छोड़कर अधिकतर के पास प्राधिकरण का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। जबकि नियम के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान को हाईवे तक रास्ता बनाने के लिए भी एनओसी लेनी होती है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब प्राधिकरण की टीमें होटल ढाबों के सामने और आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान वहां संचालकों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


घटना प्रबंधक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कोसीकलां इलाके में करीब 12 होटल, ढाबे एवं रेस्तरां पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया है। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। उधर, अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए प्राधिकरण के संबंधित कार्यालय में कतार लग गई है। हालांकि प्राधिकरण बिना अतिक्रमण हटाए एनओसी देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed