फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DGP and ACS review security arrangements in Mathura ahead of President Draupadi Murmu visit

UP: राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा...डीजीपी और एसीएस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 23 Sep 2025 01:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:10 PM IST
सार

मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मथुरा दौर को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी और अपर मुख्य सचिव तैयारियां का जायजा लेने के लिए मथुरा पहुंचे।

विज्ञापन
DGP and ACS review security arrangements in Mathura ahead of President Draupadi Murmu visit
निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार मथुरा पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी। शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का मथुरा में 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित है। वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगी। पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी उनके दौरे की तैयारियों में लगी हुई है। वृंदावन से लेकर मथुरा शहर तक लगातार तैयारियां की जा रही हैं। अंतापाड़ा के उपेक्षित पड़े कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार इस इलाके में साफ-सफाई के अलावा अन्य कार्य करा रहा है। अभी उनका जन्मभूमि से कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंचने का रूट भी फाइनल नहीं किया गया है। उनके दौरे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ही मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed