फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees will take a dip in the contaminated water of Yamuna

Mathura News: यमुना के दूषित जल में डुबकी लगाएंगे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees will take a dip in the contaminated water of Yamuna
वृंदावन। गंगा दशहरा पर यमुना के घाटों पर स्नान को उमड़ने वाली भीड़ नदी में गिर रहे नाले के पानी के साथ डुबकी लगाएगी। शहर का गंदा पानी नालों के जरिये यमुना में जा रहा है। अफसोस इस बात का है कि पर्व पर भी निगम ने नालों को बंद नहीं किया तो वहीं केसीघाट को छोड़ अन्य घाटों पर कोई इंजताम भी नहीं किए हैं।
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर यमुना स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। स्नान के बाद मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं। सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा घाटों पर दिखाई देने लगेगा।नगरनिगम ने पर्व के मद्देनजर पूरी तैयारी नहीं की है। केवल केसीघाट पर बैरिकेडिंग की है, चेंजिंग रूम बनाया है, जबकि चीर घाट, गोविंद घाट, शृंगार घाट आदि पर यह व्यवस्था नहीं की गई है। उन घाटों पर स्नानार्थियों और नौका विहार के लिए आने वाले लोगों की संख्या खूब है।
विज्ञापन


सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आचमन किया। नौका विहार किया। अपने साथ लाए लड्डू गोपालजी को भी स्नान कराया। केसीघाट समेत चीर घाट पर चार नालों का पानी यमुना में गिर रहा है, केवल कूड़ा कचरा रुक रहा है जबकि सीवर का पानी बिना संशोधित हुए यमुना में जा रहा है। उसी के पास लोग स्नान करने को मजबूर हो रहे हैं। सोमवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने भी वृंदावन में काफी समय बिताया, लेकिन यमुना में बहते नाले दिखाई नहीं दिए। अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि मंगलवार तक प्रमुख स्थानों पर जरूरी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed