फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees will appeal to Dwarkadhish to save Yamuna

Mathura News: द्वारिकाधीश से यमुना को बचाने की गुहार लगाएंगे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees will appeal to Dwarkadhish to save Yamuna
मथुरा। मां यमुना जल लाओ अभियान ''''''''लड़ाई हक की'''''''' के तहत मां यमुना फाउंडेशन मिशन-हृदयामि के अंतर्गत यमुना भक्त ब्रज चौरासी कोस मथुरा मंडल के अस्तित्व मान सम्मान एवं पहचान बचाने के लिए श्री द्वारकाधीश से पदयात्रा के माध्यम से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन



मुकेश बालकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि गुहार-पगयात्रा के दौरान यमुना भक्त गांव-गांव में मां यमुना एवं मथुरापुरी का महत्व बताएंगे। बीते 38 सालों में यमुना जल के संघर्ष का कोई भी राजनीतिक दल एवं सरकार इसका समाधान नहीं कर सकी। जबकि करोड़ों रुपए यमुना प्रदूषण मुक्त करने में खर्च कर दिए गए। अब मां यमुना में शुद्ध जल लाने के लिए यमुना भक्त मथुरा से द्वारिका (गुजरात) तक पैदल यात्रा करेंगे। जन-जन को इस गुहार-पगयात्रा से जोड़ना है। यात्रा संयोजक विकास खन्ना ने सभी यमुना भक्तों से निवेदन किया कि मां यमुना के मान-सम्मान एवं अस्तित्व को बचाने के लिए दो कदम अवश्य चलें।
विज्ञापन



मुख्य पुजारी नरोत्तम चतुर्वेदी मुखिया ने कहा कि जब तक जन-जन के हृदय में मां यमुना के लिए भाव नहीं जागेगा। तब तक कोई भी सरकार मां यमुना के जल का हक हमें नहीं देगा। मां यमुना फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, बीके उपाध्याय, संजीव शर्मा, राकेश सिंह एड., राजेश भाटिया, विशाल खुराना, सीपी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed