Banke Bihari Temple: आराध्य के दर्शन को उमड़ा सैलाब, भीड़ में फंसकर चीख उठे बच्चे, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। लोग पहले आराध्य के दर्शन करने को लालायित दिखे। इस दौरान कई लोग भीड़ में फंसकर चोटिल हो गए। उन्हें हेल्थ कैंप पहुंचाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। यहां भीड़ को कंट्रोल करने की सभी तैयारियां व प्रयास विफल नजर आए। नतीजा यह रहा कि भीड़ में फंसकर बच्चे व बुजुर्ग बिलबिला उठे। कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें स्वास्थ्य कैंप पहुंचाया गया।
अपने आराध्य बांके बिहारी के दर्शन की आस में देशभर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। यहां तड़के पहरे से ही वह लाइन में लग गए। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही पूरा परिसर बांके बिहारी के जयकारों से गूंज उठा। लोग पहले दर्शन करने को लेकर लालायित दिखे। भीड़ तेजी से आगे बढ़ रही थी। इस दौरान काफी धक्का मुक्की देखी गई।
मंदिर में रही प्रशासनिक अव्यवस्था
मंदिर में भीड़ को कंट्रोल करने के सभी प्रयास विफल रहे। प्रशासनिक अव्यवस्था साफ देखी जा सकती थी। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के कोई भी कारगर उपाय नहीं किये गए थे। हालत बद से बदतर दिखाई मिली। लोग भीड़ में फंसकर खुद और बच्चों को बचाने का प्रयास करते दिखे।
भीड़ में फंसकर कई लोग चुटहिल हो गए
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का आलम यह रहा कि कई लोग गिरते पड़ते मंदिर के गेट तक पहुंचे। इसके बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें दर्शन मिले। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में भीड़ का तांता लगा रहा। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि भीड़ में फंसकर कई लोग चुटहिल हो गए। उन्हें हेल्थ कैंप पहुंचाया गया।