{"_id":"674b5ef0fb8030eb7c00f6e4","slug":"devotees-thronged-to-see-banke-bihari-security-personnel-were-sweating-mathura-news-c-29-1-mtr1002-323560-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े भक्त, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े भक्त, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए कुंज गली में जुटी भीड़।
- फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। एक तो शनिवार दूसरा सप्ताहांत के चलते ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे संभालने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। रविवार को अमावस्या होने के कारण भीड़ का दबाव और रहने की संभावना है।
शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के मंदिर क्षेत्र में दिखाई दी। सुबह-शाम यहां भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर से जुड़ी कुंज गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी ध्वस्त होती दिखी। भक्तों की एक ही आस थी कि उन्हें अपने आराध्य की एक झलक देखने को मिल जाए।
इधर, जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी पुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कृपालु परिषद से जुड़े प्रेम मंदिर, कृपालु आश्रम व अन्य स्थानों पर परिषद के अनुयायियों का आवागमन भी लगातार जारी है। रविवार को अमावस्या है। जिसकी वजह से भक्तों की भीड़ रहेगी और परिक्रमा भी लगाई जाएगी।