फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees thronged to have darshan of Shri Banke Bihari, elderly and children were troubled

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी के दर्शन उमड़े भक्त, बुजुर्ग व बच्चे हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to have darshan of Shri Banke Bihari, elderly and children were troubled
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को गोपाष्टमी पर आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर और उसकी संकरी गलियों में भक्तों को भारी भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं की संख्या के आगे पुलिस व्यवस्था बौनी नजर आई। बुजुर्ग और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन


सप्ताहांत शनिवार के साथ-साथ कार्तिक मास में गोपाष्टमी तिथि पर लग रही ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करने के लिए दिल्ली एनसीआर, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन किए। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर बांकेबिहारी पुलिस चौकी और फलहारी बाबा की गोशाला तक भक्तों की कतार देखी गई। श्रद्धालु राधे-राधे जपते और हाथ में प्रसाद लिए मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। हालांकि मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्डों ने श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर खचाखच भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में प्रवेश द्वार के आगे सीढ़ियों पर चप्पल और जूतों को उतारने के दौरान आपाधापी की स्थिति देखी गई। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक मास में देशभर से लाखों श्रद्धालु परिक्रमा के लिए आ रहे हैं। गोपाष्टमी के साथ शनिवार का अवकाश होने पर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed