फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotees played Holi by spraying gulal and singing Rasiya song Thakur Dwarkadhish temple in Vrindavan

Vrindavan: 'होली आई रे श्याम मेरी सुध लीजो' होली रसिया गीतों पर झूमे भक्त, उड़ाया गया ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल

Mon, 26 Feb 2024 11:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 11:31 AM IST
सार

'होली आई रे श्याम मेरी सुध लीजो' वृंदावन में होली रसिया गीतों पर भक्त जमकर झूमे। मुखिया ने ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में भक्तों पर गुलाल उड़ाया। 

विज्ञापन
devotees played Holi by spraying gulal and singing Rasiya song Thakur Dwarkadhish temple in Vrindavan
Vrindavan: 'होली आई रे श्याम मेरी सुध लीजो' होली रसिया गीतों पर झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वसंत पंचमी से होली का उत्सव शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को वृंदावन स्थित ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सुबह राजभोग के दर्शन में भक्त जमकर झूमे। मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में गुलाल फेंका। इस गुलाल से रंगे जाने पर भक्तों ने खुद को सौभाग्यशाली माना। 

विज्ञापन


इस मौके पर 'होली आई रे, श्याम मेरी सुध लीजो, होली खेलन आए श्याम, आज बृज में होली रे रसिया, बृज की तोहे लाज मुकुट वाले' अनेक अनेक होली रसिया गीतों का गायन हुआ। यह रसिया गायन राजभोग के दर्शन में बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा गाए गए। अब से यह होली रसिया गायन प्रातः 10 से 11 राजभोग के दर्शन में प्रतिदिन गाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed