फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees got angry after seeing the dirt in Yamuna during Aarti

Mathura News: आरती के समय यमुना में गंदगी देख भक्त आक्रोशित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees got angry after seeing the dirt in Yamuna during Aarti
विश्राम घाट पर यमुना में उतराता कचरा।
मथुरा। करीब एक घंटे की बारिश शहर का कचरा बहाकर यमुना में ले गई। इससे यमुना में चकरा उतराने लगा। शाम को प्रतिदिन होने वाली यमुना आरती के समय यह आलम देख भक्त आरती करने से कतराने लगे। साथ ही आक्रोश जताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह रविवार शाम को यमुना भक्त विश्राम घाट पर यमुना की आरती के लिए एकजुट हुए थे। इसी समय भक्तों की निगाहें यमुना जल पर पड़ीं तो पानी के ऊपर कचरा ही कचरा उतराता दिखा। यह आलम देखने के बाद भक्त आक्रोशित होने लगे और यमुना शुद्धिकरण कराने वालों पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


एक घंटे की बारिश ने यमुना में कचरा ही कचरा कर दिया। शहर का गंदा पानी और कचरा बारिश के पानी के तेज बहाव में बहकर यमुना में चला गया। इससे यमुना में कचरा उतराने लगा। हालांकि यमुना शुद्धिकरण कराना सरकार की प्राथमिकता है। स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, इसके बाद भी यमुना घाट कचरा और गंदगी से भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed