फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees gathered to see Banke Bihari on Margashirsha Purnima

Banke Bihari: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, लगाई पंचकोसीय परिक्रमा

Mon, 16 Dec 2024 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 12:05 PM IST
सार

मंदिर के द्वार से लेकर गली और बांकेबिहारी पुलिस चौकी मार्ग दूसरी ओर फलाहारी बाबा की गोशाला से लेकर जुगलघाट तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
Devotees gathered to see Banke Bihari on Margashirsha Purnima
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर रविवार को सुबह से ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। ठाकुरजी की एक झलक पाने को भक्त इस कदर आतुर दिखे कि भीड़ के दबाव के बीच पहले दर्शन करने की चाहत में आगे बढ़ते जा रहे थे। वहीं नगर के प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों ने दर्शन किए और नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन


मार्गशीर्ष की पूर्णिमा के साथ सप्ताहांत रविवार को सुबह से ही बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जहां मंदिर का मुख्य चौक और पीछे का चौक पूरी तरह भक्तों से भर गया, वहीं मंदिर के द्वार से लेकर गली और बांकेबिहारी पुलिस चौकी मार्ग दूसरी ओर फलाहारी बाबा की गोशाला से लेकर जुगलघाट तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। हाथों में फूल माला और प्रसाद लिए भक्तजन बांकेबिहारी के जयकारे लगाते हुए आगे मंदिर की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


जगह-जगह लगी पुलिस भीड़ को बीच में रोक-रोककर आगे बढ़ा रही थी। भीड़ के दबाव के कारण बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सर्वाधिक परेशानी हुई। यही हाल शाम के समय रहा। नगर के राधावल्लभ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आराध्य के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में भी वाहनों की आवाजाही के कारण दिनभर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर ठाकुरजी के दर्शन, परिक्रमा और दान का विशेष महत्व है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed